Homeउत्तर प्रदेशषष्ठम श्री मद भागवत कथा का यज्ञ पूजन व भंडारे के हुआ...

षष्ठम श्री मद भागवत कथा का यज्ञ पूजन व भंडारे के हुआ साथ समापन

6 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – चुरौलिया गांव में श्री राम सेवा सीमित चुरालिया के तत्वाधान में चल रही षष्ठम श्री मद भागवत कथा का यज्ञ पूजन व भंडारे के साथ समापन हुआ।
क्षेत्र के चुरौलिया गांव में श्री राम सेवा सीमित के द्वारा श्री मद भगवत कथा आयोजन कराया जा रहा था। जिसमें सुबेहा से पधारे पंडित कंचन शुक्ला महाराज ने भक्त कथा का प्रवचन कर रहे थे। रविवार को यज्ञ पूजन भंडारे का आयोजन कर इसका समापन किया गया।
सर्वप्रथम प्रातः दस बजे महाराज ने वैदिक मंत्र उच्चारण करते हुए यज्ञ में आहुतियां कराई सैकड़ों ग्रामवासियों ने कई पंक्तियों में बैठकर यज्ञ में आहुतियां की।  इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सर्वप्रथम कन्या भोज किया गया। जिसमें कन्याओं को भोजन कराकर सभी ग्रामवासियों ने दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर सुशील शुक्ला,प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद रावत, अस्तोष शुक्ला, संतोष दीक्षित, अंकित प्रजापति,  सानू शुक्ला, आदि सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular