Homeउत्तर प्रदेशभागवत कथा के आयोजन से पूर्व निकली कलश यात्रा

भागवत कथा के आयोजन से पूर्व निकली कलश यात्रा

7 / 100 SEO Score

सफदरगंज, बाराबंकी- चन्दवारा गांव के पुरवा में गुरुवार से आयोजित हो रही सात दिवसीय भागवत कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली चन्दवारा के पुरवा गांव में गुरूवार से अयोध्या धाम से पधारी कथावाचिका श्री सुनैना कृष्णा द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा के आयोजन से पूर्व  ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में काफी संख्या में श्रद्धालु व महिलाओं ने कलशो को सजाकर कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा चन्दवारा का पुरवा गांव से चलकर सफदरगंज कस्बा स्थित कल्याणी नदी के तट पर पहुंच कर महिलाओं ने अपने कलशो में पवित्र नीर को धारण किया । डीजे की धून पर भक्तों ने थिरकते हुए खूब जयकारे लगाए यात्रा कल्याणी से आयोजन स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के समापन के बाद विद्वानों ने वैदिक मंत्रो द्वारा कलशो के नीर से भक्तों ने संकल्प लेकर मन और आत्मा का शुद्धिकरण किया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular