Homeउत्तर प्रदेशदो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पर होनहारों को किया गया पुरस्कृत

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पर होनहारों को किया गया पुरस्कृत

7 / 100 SEO Score

सफदरगंज, बाराबंकी- राजकीय बालिका इण्टर कालेज सफदरगंज में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पर विजयी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार को कालेज की प्रिन्सिपल डॉ अर्चना पाण्डेय एवं राजकीय हाईस्कूल न्यामतपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ रेनू सिंह द्वारा किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता के समापन पर कालेज की प्रिन्सिपल डॉ अर्चना पाण्डेय ने प्रतिभागी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलकूद सभी छात्राओं के लिए शारिरिक व्यायाम है। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को प्रिन्सिपल डाॅ अर्चना पाण्डेय ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रवक्ता विभा वर्मा, शालिनी मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular