Wednesday, June 18, 2025
spot_img

28.2 C
Delhi
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसंदीप परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

संदीप परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के दनापुर शुक्ल गांव में घर के अंदर कमरे में छत के हुक से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से विवाहिता का शव लटकता मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली बदोसराय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। दनापुर शुक्ल गांव की रहने वाली रूबी चैहान उम्र करीब 26 ने गांव के ही  मनीष यादव से करीब तीन वर्ष पहले शादी किया था जिससे करीब 1 वर्ष बेटी तान्या है।मंगलवार को रूबी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी के अनुसार घर के सभी लोग खेत चले गए सुबह करीब 9 बजे महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। जिसकी सूचना कोतवाली बदोसराय पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही महिला के मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि काफी दिनों से पारिवारिक कलह  घर में बनी रहती थी। आए दिन पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाई की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Skip to toolbar