Homeबाराबंकीविकास से दूर भाजपा समाज में बो रही नफरत के बीत

विकास से दूर भाजपा समाज में बो रही नफरत के बीत

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- समाजवादी पार्टी विकास पर विश्वास करती है वर्तमान समय मे भाजपा सरकार विकास से दूर है तथा नफरत के बीज बोकर राजनीति कर रही है  वादे न निभाना, जनता को धोखे में रखना भारतीय जनता पार्टी की नीति जिससे जनता का विश्वास भाजपा से उठ रहा है उक्त विचार शुक्रवार को  जैदपुर विधानसभा के ग्राम मंजीठा में पूर्वांचल क्षेत्र विकास निधि योजना से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण करते हुए सपा विधायक गौरव कुमार रावत  ने कही उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है सबसे ज्यादा परेशान किसान है क्योंकि किसानों की सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है किसान को उसकी उपज का उचित मूल इस सरकार में नहीं मिल रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में नए विकास के कार्य बीजेपी सरकार द्वारा नहीं किए गए हैं पूर्व की सपा सरकार के किए गए विकास कार्यों को अपना बताकर उनका उद्घाटन करने में व्यस्त है। विधायक गौरव रावत ने देश और प्रदेश की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश और प्रदेश को अराजकता, भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी की आग में झोंकने वाले लोग आज बटने और कटने की बात कर रहे है ये वही लोग है जिन्होंने जाति, धर्म संप्रदाय के नाम पर पूरे देश को बाट दिया। गौरव कुमार रावत ने कहा कि रामराज के नाम पर नाथूराम राज चल रहा है प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर के नाम पर जाति विशेष के लोगो की हत्या की जा रही है जबकि इनामी माफियाओं को सत्ता में संरक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर मसौली ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव, ग्राम प्रधान मो0 वज्जू, विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय, गुड्डू वर्मा,  रक्षा राम वर्मा, अर्जुन वर्मा, नंदकिशोर, कपूर यादव, राकेश वर्मा, दिनेश रावत आदि  लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular