Homeउत्तर प्रदेशकार की चपेट में आकर बाईस सवार तीन हुए जख्मी, दो की...

कार की चपेट में आकर बाईस सवार तीन हुए जख्मी, दो की मौत एक भर्ती

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पिपरौली मोड के निकट कार की टक्कर से घायल हुए तीन बाइक सवारो मे दो की मौत हो गयी वही एक अन्य को घायल को मेमो अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे मे ले लिया है। बताते चले कि शनिवार की रात्रि  करीब 10 बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के  ग्राम पिपरौली निवासी 52 वर्षीय राम लखन पुत्र पूरई 35 वर्षीय दीपू उर्फ प्रदीप पुत्र हरिद्वारी 22 वर्षीय,इंद्र पुत्र शत्रुघ्न लाल एक ही बाइक से मसौली  से घर लौट रहे थे कि  हाईवे पर  पिपरौली गांव की ओर जैसे ही बाइक मोड़ा कि सामने से तेज रफ्तार मे आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने रामलखन और दीपू उर्फ प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। इंद्र की हालत गम्भीर होने के कारण चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों ने मेमो अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। उसमें सवार लोग भाग निकले हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा। कार को कब्जे में ले लिया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular