Homeउत्तर प्रदेशराज्यमंत्री ने हड़ियाकोल जंगल स्थित आश्रम पहुंच सेवा के अद्भुत महाकुंभ का...

राज्यमंत्री ने हड़ियाकोल जंगल स्थित आश्रम पहुंच सेवा के अद्भुत महाकुंभ का देखा चमत्कार

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी –  खंड विकास बंकी के हड़ियाकोल जंगल स्थित संत के आश्रम श्रीराम रामवन कुटीर आश्रम में चल रहे सेवा के महाकुंभ के चमत्कारों को प्रत्यक्ष अनुभव करने उ. प्र. सरकार के रसद एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा व ब्लॉक प्रमुख देवॉ धर्मेन्द्र यादव आश्रम पर पहुँचे। जहां मंत्री ने स्वामी रामज्ञान दास जी महाराज द्वारा स्थापित निःशुल्क ओपीडी सेन्टर में पहुंच कर स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर रोगहरण श्रीहनुमान भगवान के मन्दिर में दर्शन कर मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मन्दिर के महन्त भगवान दास से आर्शिवाद प्राप्त किया। मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने ओपीडी में पहुँचकर मरीजों एवं उनके परिजनों का हाल-चाल जाना। वहां के अद्भुत आलौकिक वातावरण से अभिभूत हो राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी मुझसे पूछते हैं कि शर्मा जी आप के जिले की क्या विशेषता है। तो मै मुख्यमंत्री जी को बताता हूँ कि प्रयागराज में तो 10 वर्षों में एक बार महाकुम्भ लगता है लेकिन मेरे जनपद में प्रति वर्ष हजारों लोगों को रोशनी बाँटने का महाकुम्भ लगता है। इस महाकुम्भ मे अब तक लाखों लोगों को जीवनदान मिल चुका है। इस महाकुम्भ मे प्रतिवर्ष देश-विदेश के सेवाभावी डॉक्टर, सेवादार बाराबंकी जनपद में आकर लोगों को रोग मुक्त कर रहे हैं। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि आज 250 लोगों की ओ0पी0डी0 कर आपरेशन के लिए चयन किया गया इन सभी मरीजों के आपरेशन डॉ0 जैकब प्रभाकर की टीम के द्वारा किये जायेंगे। मरीजों की सेवा करने के लिए 40 वर्षों से निरन्तर अपने मित्रों के साथ आ रहे कलकत्ता के प्रसिद्ध रेडीमेड कपड़ो के निर्माता शंकर लाल सोमानी, हैदराबाद से आ रहे तीसरी पीढ़ी के सदस्य रौनक गट्टानी, लायंस क्लब चर्च गेट मुम्बई से रमाशंकर झंवर अपने 20 सदस्यों के साथ आश्रम पर पहुंच कर मरीजों की सेवा करने में लगे हुये हैं। ब्लाक प्रमुख देवां धर्मेन्द्र यादव जी ने निःशुल्क ओ0पी0डी0 सेन्टर के बाहर शीघ्र इण्टरलाकिंग लगवाने का आश्वासन श्रीराम वन कुटीर ट्रस्ट समीति को दिया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular