Sunday, September 20, 2026
spot_img

30 C
Delhi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Home News दून हाईवे-58 के मेरठ रोहटा फ्लाई ओवर पर भीषण हादसे में तीन...

दून हाईवे-58 के मेरठ रोहटा फ्लाई ओवर पर भीषण हादसे में तीन की मौत,

मेरठ- दून हाईवे-58 पर रोहटा फ्लाईओवर के ऊपर देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग जाईलो गाड़ी में सवार थे।दिल्ली की ओर से मेरठ आ रही जाईलो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जा पहुंची। उधर, दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव मर्चरी पहुंचा दिए।

कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि शामली के ऐलम गांव निवासी मनोज पुत्र जयप्रकाश, शामली में भंगेडा निवासी जितेंद्र पुत्र हरफूल और राजकुमार पुत्र डालसिंह निवासी गांव छुर सरधना मेरठ जाईलो गाड़ी में सवार होकर देर रात दिल्ली से मेरठ आ रहे थे। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दून हाईवे-58 पर रोहटा फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही एकाएक गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पहुंची गई, जहां दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक अगले हिस्से में जा घुसी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हाईवे पर दोनों साइड जाम लग गया। राहगीराें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां गाड़ी से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने तीनों घायलों को सुभारती अस्पताल पहुंचाया। शिनाख्त के बाद तीनों के स्वजन को सूचना दी। पीड़ित स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। मौके से चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights