Sunday, June 22, 2025
spot_img

32.5 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशआज से अयोध्या-प्रयागराज के बीच चलेंगी चार कुंभ स्पेशल ट्रेनें

आज से अयोध्या-प्रयागराज के बीच चलेंगी चार कुंभ स्पेशल ट्रेनें

सुल्तानपुर – प्रयागराज संगम में महाकुंभ मेले को लेकर शुक्रवार से रेलवे चार कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें अयोध्या से प्रयाग व फाफामऊ जंक्शन के बीच फेरा लगाएंगी। बृहस्पतिवार को स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। शुक्रवार से फाफामऊ जंक्शन से सुबह 11:15 बजे पहली स्पेशल ट्रेन चलेगी। सुल्तानपुर स्टेशन पर ठहराव करते हुए दोपहर 02:45 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। प्रयाग जंक्शन से अयोध्या कैंट के लिए दूसरी स्पेशल ट्रेन रात्रि 08:30 पर चलेगी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए रात्रि 11:55 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचेगी। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 6:15 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी तक किया जाएगा। सभी स्पेशल ट्रेनों में 22 कोच के रैक लगाए गए हैं। प्रयाग जंक्शन से शुक्रवार को ही अयोध्या कैंट-लखनऊ-रायबरेली-ऊंचाहार होते हुए प्रयाग जंक्शन के लिए रिंग रेल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रयाग जंक्शन से सुबह 05:35 बजे चलेगी। फाफामऊ स्टेशन पर 05:49, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर 7:10 व सुल्तानपुर स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 8:15 बजे पहुुंचेगी। अयोध्या कैंट स्टेशन पर 10:10 बजे यह ट्रेन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन रुदौली स्टेशन पर 11:29 बजे पहुंचेगी। बाराबंकी स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज 12:46 बजे होगा। वहां से मल्हौर स्टेशन पर दोपहर 01:29 बजे ट्रेन पहुंचेगी। चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 02:10 बजे पहुुंचेगी। वहां से बछरावां स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय दोपहर 04:09 बजे रहेगा। रायबरेली स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 05:14 बजे पहुंचेगी। अमेठी स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज 06:35 बजे होगा। वहां से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ यह ट्रेन शाम 07:33 बजे पहुंचेगी। प्रतापगढ़ से यह ट्रेन फाफामऊ रात्रि 09:16 बजे पहुंचेगी। वहां से प्रयाग स्टेशन पर यह ट्रेन रात्रि 09:30 बजे यात्रा समाप्त करेगी। परिवहन निगम की ओर से सुल्तानपुर से प्रयागराज व अयोध्या जाने के लिए शिफ्टवार बसों की व्यवस्था की गई है। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि 10-10 बसों को शिफ्टवार दोनों दिशाओं में चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को यात्रियों की संख्या बुधवार की तुलना में कम रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular