Home बाराबंकी भक्तों ने नम आखों से किया माता रानी की विदाई

भक्तों ने नम आखों से किया माता रानी की विदाई

0
भक्तों ने नम आखों से किया माता रानी की विदाई
7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी- क्षेत्र में जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा शुक्रवार गाजे-बाजे के साथ विसर्जित की गईं। भक्तों ने नम आंखों से माता रानी की विदाई की। दोपहर मे कई स्थानों पर विसर्जन यात्रा निकल गई
चुरोलिया कुरथरा पूरेजबर समेत कई प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन स्थल पर फोर्स मौजूद रही।
दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए नाचते गाते जयकारे लगाते हुए वही त्रिलोकपु में बड़ी  धूमधाम से  माता नीम चबूतरा से मुख्य बाजार से होते हुए , राम चबूतरा मंदिर में दुर्गा प्रतिमा  के नये वस्त्र धारण कराकर माता की प्रतिमा को लाकर मंदिर में स्थापित विधि विधान से पूजा अर्चना की गई   माता को सिंदूर लगाकर सुहाग की रक्षा की कामना की।
त्रिलोकपुर मुख्य बाजार से होते हुऐ माता की मूर्ति  साथ जुलूस निकालकर किया गया। डीजे गाजे बाजे की धुन पर मां के भक्त ठेकाते रहे। नवदुर्गा समिति त्रिलोकपुर अध्यक्ष अनिल गुप्ता , शोनू नाग , रमापित यादव , हरकेश रावत, मनोज नाग, लवकुश रावत समेत दो दर्जन अधिक पदाधिकारी माता भक्त   मौजूद रहे,इस मौके पर त्रिलोकपुर चैकी प्रभारी विनय कुमार, सिपाही दीप कुमार सिंह, देवी पाल, पंकज सिंह आदि पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here