मेरठ। दिल्ली रोड स्थित कोने होटल में “दी गुरुकुल किड्स प्ले स्कूल” द्वारा मदर्स डे के अवसर पर भव्य “मास्करेड पार्टी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और माताओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सारिका गुप्ता के निर्देशन में किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा संचालित क्रिएटिव स्टॉल्स, थीम आधारित खेल और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं माताओं के लिए आयोजित “फन वॉक” ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।
नन्हे बच्चों ने गीत, नृत्य और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। 1.5 से 5 वर्ष तक के बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में मंच पर प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरीं।
विद्यालय की ओर से प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सारिका गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक विकास को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों और स्टाफ का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान खुशी, उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।




