Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव,...

संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव, भाई ने जताया दहेज हत्या के संदेह, जाँच मे जुटी पुलिस

6 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी – शुक्रवार देर रात जैदपुर थाना क्षेत्र के कोपवा गाँव मे करीब 24वर्षीय महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जाँच मे जुटी हुई है।
वहीं मौके पर पहुँचे मृतका के भाई ने ससुराली जनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ईश्वरीगंज गाँव निवासी मृतका के भाई रामनकुल पुत्र भीखालाल ने जैदपुर थाने मे लिखित शिकायत करते हुए बताया की उन्होंने 3मई 2023को कोपवा निवासी ब्रज किशोर पुत्र राकेश कुमार के साथ शादी हुई थी कुछ दिन सब ठीक ठाक चला उसके बाद से मृतका का पति दहेज और बुलेट गाड़ी के लिए आये दिन मारता पीटता था, लेकिन मृतका का भाई हमेशा अपनी बहन को ही समझा बुझा कर भेज देता था मृतका के भाई के अनुसार उसकी बहन को ससुराली जन लगातार परेशान कर रहे थे और 10अप्रैल को उनकी बहन ने अपनी भाभी को फोन पर अपनी आपबीती बताते हुए बुलालेने की बात कही और कहा नही तो किसी दिन मेरी जान ले लेंगे। तब भाई बहन को लेने उसके ससुराल पहुंचा लेकिन ससुरालीजनों ने गलती होने की बात कहते हुए आगे से शिकायत न मिलने की बात कही जिससे नकुल वापस चला गया और जब शुक्रवार देर रात इस घटना की जानकारी मिली तो सभी सन्न रह गए आनन फानन मे सभी कोपवा गाँव पहुँचे तो देखा कि उनकी बहिन कमरे मे साड़ी के फंदे से झूल रही है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोपवा गाँव मे शव मिलने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं मृतका के भाई केशिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular