Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसंगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का न.पा.प.न. ईओ संजय शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित...

संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का न.पा.प.न. ईओ संजय शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

बाराबंकी- नगर संसाधन केन्द्र संतशाला के प्रांगण मे सभासद स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यो एवं विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों का नगर स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार द्वारा माँ सरस्वती  की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार द्वारा समस्त प्रतिभागीयों का स्वागत करते हुए संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण के उद्देश्यों तथा एजेण्डों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कम्पोजिट विद्यालय गुलारिया गार्दा के छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदनाॉ स्वागत गीत एवं मनमोहक  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिला समन्वयक  नन्दन पाण्डेय द्वारा विद्यालय प्रबन्ध समिति के गठन व अल्पभितकृसमूह एवं दुर्बल वर्ग के अर्न्तगत निःशुल्क प्रवेश की जानकारी दी गयी। एस.आर.जी .पद्मजा त्रिपाठी द्वारा निपुण भारत मिशन अर्न्तगत गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण ,ए.आर.पी. ऋ्षि कुमार वर्मा द्वारा आपरेशन कायाकल्प , ए.आर.पी. मंजुला सिंह द्वारा  डी.बी.टी.की जानकारी दी गयी स नोडल शिक्षक पारुल शुक्ला ने बालिका शिक्षा सबंर्धन हेतु किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया । विशेष शिक्षक नीरज मिश्रा द्वारा अभियान गीत से प्रेरित किया गया।  
कार्यक्रम मे सम्मानित सभासद मो0 ताजॉ प्रदीप कुमार मौर्यॉ शिव कुमारॉ नजमा बेगमॉमो0 आरिफॉअश्वनी शर्माॉबृजेश यादव व अन्य सभासद गण एवं प्रधान अध्यापक गीता वर्मा, जेबा मोहसिन, राफिया ख़ातून, उमा सिंह, गौरी रस्तोगी, संगीता कुमारी, फातिमा जमाल आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular